Friday, October 23rd, 2026

सीएम साय का कांग्रेस को अल्टीमेटम, शाह के एडिट भाषण से भ्रम फैलाना बर्दाश्त नहीं

रायपुर.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कांग्रेस के ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएंगी।
 मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है।

दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रही है। गृहमंत्री शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रम फैला रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए लिखा कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। सीएम साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा।

 

#Spreading confusion#CM Sai

Source : Agency

पाठको की राय