Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया जन्मदिन पर याद

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन 25 दिसंबर के अवसर पर याद करते हुए नमन किया है। बघेल ने कहा है कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने  के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि थे। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की आभा प्रभावशाली थी। बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किये जाएंगे।

 

#PM Vajpayee

Source : Agency

पाठको की राय