Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स का किया विमोचन

रायपुर
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित फोटो हैण्ड बुक्स के अंग्रेजी रूपांतरण का विमोचन किया।

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बैगा, गोंड, अगरिया एवं कंवर एवं हल्बा जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स में राज्य की माझी, परधान, गडबा (गदवा) एवं पाव जनजाति के जीवनशैली पर आधारित छायांकित अभिलेखीकरण भी वर्णित है। इसमें इन जनजातियों की उत्पत्ति संबंधी अवधारणा, बसाहट, सामाजिक संगठन, भौतिक संस्कृति, आर्थिक जीवन, धार्मिक जीवन, जीवन संस्कार, परंपरागत न्याय पद्धति एवं उनमें विकास एवं परिवर्तन को आकर्षक छायाचित्र के माध्यम से दशार्या गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला अंतर्गत 35 जनजातीय समुदायों के जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स का प्रकाशन पूर्व में कराया जा चुका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय