Tuesday, October 20th, 2026

सीएम ने किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन, नटेरन में प्रतिमा अनावरण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अंबेडकर के समरसता की भावना पर काम करने के लिए कहा। सीएम चौहान ने विदिशा जिले के नटेरन में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण भी मंगलवार को किया। विदिशा जिले के कागपुर पहुंचने के बाद सीएम चौहान द्वारा नटेरन में अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का आह्वान भी यहां आयोजित समरसता सम्मेलन में किया गया। इसके पहले उन्होंने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर भी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय