Saturday, October 24th, 2026

बिहार-जहानाबाद पहुंचे CM नीतीश, पटना-गया फोरलेन का निरीक्षण और कार्यों का शिलान्यास

जहानाबाद.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जहानाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने पटना-गया-डोभी फोरलेन का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुलाम कादिर ने बताया कि सीएम ने रेलवे ओवर ब्रिज का एक लेन 30 सितंबर तक चालू करने का निर्देश दिया है, जबकि पूरी परियोजना दिसंबर के अंत तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

इस फोरलेन के चालू होने से पटना और गया के बीच यात्रा की दूरी केवल दो घंटे में पूरी हो सकेगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार का काफिला जहानाबाद के सदर प्रखंड स्थित कल्पा गांव पहुंचा। जहां उन्होंने पंचायत भवन समेत सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्लोट का भी निरीक्षण किया।

उत्साहित ग्रामीणों में छायी मायूसी
सीएम के आगमन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था, लेकिन समय से पहले उनके निकल जाने से थोड़ी मायूसी भी देखी गई। कल्पा पंचायत में बनाया गया हाई-टेक पंचायत सरकार भवन जिले का एकमात्र ऐसा भवन है, जहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य किए गए हैं। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

#Bihar-Jehanabad#CM Nitish kumar#Patna-Gaya four lane

Source : Agency

पाठको की राय