सीएम नीतीश कुमार ने लगा दी अधिकारियों की क्लास, कहा- हम बोलते रहते हैं उस समय भी मोबाइल देखते हैं
पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अधिकारियों की क्लास लगा दी गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के संकल्प में जल संसाधन विभाग का कार्यक्रम था। सीएम ने कहा कि जिस समय हम बोलते रहते हैं उस समय भी आप लोग मोबाइल देखते रहते हैं। तू सब कुछ मोबाइल में ही डलवा लीजिए। मंच पर सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
दरअसल मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को लघु जल संसाधन विभाग के 715 करोड़ की 628 सतही सिंचाई और जल संचयन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यान करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अच्छा काम करने वाले इंजीनियर की लोग काफी तारीफ करते हैं। इस दौरान सीएम के साथ बैठे अधिकारी नीचे की ओर नजर करके मोबाइल देखने लगे। सीएम नीतीश ने इसे नोटिस कर लिया। इस पर मुख्यमंत्री बमक गए।
तो हर चीज मोबाइल में ही डलवा लीजिए
संबोधन को विराम देते हुए सीएम ने कहा कि पहले लोग मेरी बात ठीक से सुनते थे। अभी भी मेरी बात सुनना चाहते हैं। मैं बोलता रहता हूं उस समय भी नीचे की ओर देखकर मोबाइल देखते रहते हैं। तो सब तो मोबाइल पर ही चले गए। पहले जितनी बात समझाते थे तो ध्यान से समझते थे। अब आजकल तो मोबाइल पर ही ज्यादा रहते हैं। तो हर चीज को मोबाइल मे ही डलवा दीजिए। सीएम की बात सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी खामोश हो गए। मंच पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे। सीएम ने हिदायत दिया कि इस बार जल आपूर्ति की स्थिति खराब नहीं हो यह सुनिश्चित कीजिए आप लोग। अभी से काम शुरू कर दीजिए।

पाठको की राय