Monday, October 19th, 2026

CM नीतीश ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीतीश कुमार ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह जी एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे।

सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

#मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Source : Agency

पाठको की राय