Saturday, October 24th, 2026

कोई विजन नहीं है CM नीतीश के पास , बोले विजय सिन्‍हा- हल्ला करने से रोजगार नहीं मिलता

मुंगेर
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं बचा है। महागठबंधन की सरकार जब से बनी है, अपराध काफी बढ़ गया है। हर कोई भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तारापुर प्रखंड में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को महागठबंधन सरकार ने महंगाई को लेकर सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। महंगाई-बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने का यह निर्णय सरकार का गलत है। हल्ला और आंदोलन करने से रोजगार नहीं मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार का सृजनकर्ता हैं। प्रधानमंत्री सभी के कौशल और हुनर के स्किल्ड को आगे बढ़ा रहे हैं। पटना लौटने के क्रम में बरियापुर के फुलकिया कल्याणपुर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रजनीश कुमार चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं से नेता प्रतिपक्ष ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजना हर लाभुक तक पहुंचे इसकी निगरानी करने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, रवीश कुमार राय, मनोज चौधरी, विजय चौधरी, विकास झा, पिंकू राय सहित कई कार्यकर्ता थे।

 

 

#CM Nitish

Source : Agency

पाठको की राय