Saturday, October 24th, 2026

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच CM नीतीश की केंद्र से अपील, कोविड वैक्सीन को लेकर रखी ये मांग

बिहार
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच अपने राज्य में टेस्टिंग के बेहतर व्यवस्था का दावा किया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बिहार में परीक्षण दर राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। सीएम ने कह कि प्रति दस लाख लोगों पर छह लाख परीक्षण है। बिहार में आठ लाख परीक्षण प्रतिदिन हो रहे हैं। बिहार में अब तक देश भर में किए गए परीक्षणों की कुल संख्या का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि बिहार में कोविड संक्रमण के मामले बहुत कम हैं, लेकिन फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अस्पतालों के अलावा ऐसी जगहों जहां कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है, वहां मास्क लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार में तब तक टीकाकरण जारी रहेगा जब तक आपूर्ति खत्म नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद की है कि बिहार के लिए केंद्र जल्द की कोरोना वैक्सीन की नई खेप पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने शुक्रवार को केंद्र से कोविड वैक्सीन शीशियों का ताजा स्टॉक उपलब्ध कराने का आग्रह किया और कहा कि अगर उनकी इस मांग को केंद्र पूरा करता है तो एक फिर से टीककरण की प्लानिंग, जो फिलहाल रुकी हुई है उसे फिर से शुरू की जा सकेगी।
 

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय