Friday, October 23rd, 2026

CM ने किया स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर सड़क का नामकरण

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर शहर में ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। बघेल ने स्वर्गीय धाड़ीवाल को उनके द्वारा शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में किये गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने की।

स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक द्वय सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति प्रमोद दुबे, सरोजिनी इंदरचंद धाड़ीवाल और परिवार के अन्य सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय