Friday, October 23rd, 2026

छग में भी बदलेगा CM मंत्री टीएस बोले-पंजाब में अचानक नहीं बदला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने भले ही ढाई साल से ज्यादा समय हो गया हो, लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के कथित फॉमूर्ले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में सीएम पद के दावेदार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार देर रात दिल्ली से रायपुर लौटे, तो सीएम  के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया। सिंहदेव ने कहा कि पंजाब में सीएम बदल गया तो क्या ये अचानक हुआ? अचानक पंजाब में भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन बड़ा फैसला हुआ, यह भी हाईकमान की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। हाईकमान जो निर्णय लेगा स्वाभाविक है कि वह कार्य रूप में आएगा। सीएम बदलने पर हाईकमान का फैसला सुरक्षित है।

 

Source : Agency

पाठको की राय