Wednesday, October 21st, 2026

CM Mamata के छोटे भाई Ashim Banerjee का निधन

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के छोटे भाई असीम बनर्जी (Ashim Banerjee's Death) का आज (शनिवार को) निधन हो गया. उनकी मौत की वजह कोरोना वायरस (Coronavirus) बताई जा रही है. शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.
निधन के बाद परिवार में गम का माहौल

सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी के निधन (Mamata Banerjee's Brother Death) के बाद उनके घर में गम का माहौल है. हॉस्पिटल से शव मिलने के बाद कोविड गाइडलाइंस (Covid Guidelines) के तहत उनका अंतिम संस्कार (Last Rites Of Ashim Banerjee) किया जाएगा.

नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप

बता दें कि कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 3,26,098 मामले देशभर में सामने आए, जबकि 3,890 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई. हालांकि 3,53,299 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए.

 

#CM Mamata

Source : Agency

पाठको की राय