Wednesday, October 21st, 2026

अगामी चुनाव के मद्देनजरCM केजरीवाल पहुंचे अहमदाबाद

अहमदाबाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंच गए हैं। केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए। वह यहां पर आम आदमी पार्टी को विस्तार करने के लिए नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात पहुंचे हैं । वह इससे पहले फरवरी में सूरत गए थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी। अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचने पर गुजरात आप इकाई के संयोजक गोपाल लटालिया ने कहा कि गुजरात के कोने कोने से एक ही आवाज़ उठ रही है "अब बदलेगा गुजरात !


  गुजरात दौरे से  एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा कि अब गुजरात बदलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया  'सोमवार को गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात होगी।' सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव में गुजरात में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

 

 

#CM केजरीवाल

Source : Agency

पाठको की राय