Tuesday, October 20th, 2026

CM गहलोत सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट 10 फरवरी को पेश करेंगे

जयपुर
 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को अपनी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। राज्य में 2023 के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद है। गहलोत ने इससे पहले 8 फरवरी को बजट पेश करने की घोषणा की थी।

हालांकि, विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तारीख में बदलाव किया गया। साथ ही तीन से नौ फरवरी तक विधानसभा में अवकाश रहेगा। गहलोत 16 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगे।

 

#CM गहलोत सरकार

Source : Agency

पाठको की राय