सीएम ने की कोरोना समीक्षा, मेले के आयोजन पर छूट की तैयारी
भोपाल
कोरोना के कारण पिछले करीब पौने दो साल से मेलों और अन्य बड़े आयोजनों की अनुमति पर लगाई गई रोक सरकार जल्द हटाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज ली जाने वाली बैठक में छूट देने के निर्देश दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही कोरोना के सेकेंड डोज भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल किए गए हैं।
मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान से कहा कि कोरोना संक्रमण कम हो रहा है यह अच्छे संकेत है लेकिन अभी तक इसके संक्रमण फैलने की संभावना खत्म नहीं हुई है। इसलिए इस पर नियंत्रण के लिए एक ही चीज जरुरी है वह सभी व्यस्क नागरिकों को कोरोना के दोनो डोज लग जाए। इसलिए इस पर पूरा फोकस हो कि जिन्हें पहला डोज लग गया है उन्हें दूसरा डोज लग जाए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलों में आयोजित होने वाले मेले और अन्य धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में अनियंत्रित भीड़ को रोकने के लिए अब तक आयोजन के अनुमति पर रोक है।
सीएम चौहान आज समीक्षा बैठक में मेले और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिबंध हटाने के लिए निर्देश देने वाले हैं। इसके बाद जिलों में एसडीएम और कलेक्टरों द्वारा मेला और अन्य भीड़ वाले आयोजनों को अनुमति दी जा सकेगी। आईएएस एसोसिएशन दिसंबर में आईएएस मीट करने जा रही है। आज आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इसके लिए आमंत्रण सौपेंगे। इस दौरान आईएएस मीट में सीएम को आमंत्रित करने पर की जाएगी।

पाठको की राय