Wednesday, October 21st, 2026

सीएम धामी ने टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में पूरी मडाड के दिए निर्देश

उत्तरकाशी/नैनीताल.

सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचे हैं। टनल में फंसे लोगों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अपडेट भी लिया। सीएम धामी ने राहत व बचाव दल को जल्द ही टनल में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के सख्त निर्देश भी दिए। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर टनल में फंसे 40 लोगों को सकुशल बाहर निकालने का कार्य जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी , पुलिस, बीआरओ सहित जिला प्रशासन की टीमें मौके पर हैं।

लेकिन, चिंता की बात है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे से टनल में फंसे लोगों को अभी तक बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को बाहर निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। यमुनोत्री हाईवे  पर बन रही टनल मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। राहत की बात यह है कि वायरलेस वाकी-टॉकी से टनल के अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। राहत और बचाव अभियान में समन्वय के लिए 24 घंटे अधिकारियों  की ड्यूटी लगाई गई है। बीती रात के शिफ्ट में इस काम का समन्वय देख रहे जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता दिवाकर डंगवाल ने तड़के टनल से बाहर आने पर बताया की मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। रात में फंसे मजदूरों तक संपर्क स्थापित करने और उन तक भोजन और ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की कवायद गई है। सिलक्यारा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू टीम द्वारा टनल के अंदर करीब 15 मीटर मलबा हटाया जा चुका है।

 

#CM Dhami reached

Source : Agency

पाठको की राय