Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों से करेंगे संवाद

भोपाल नगरीय क्षेत्र का भ्रमण कर योजना संबंधी प्रक्रिया का लेंगे जायजा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार, 28 अप्रैल को भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पंजीयन प्रक्रिया का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान सबसे पहले बरखेड़ी स्थित रशीदिया स्कूल में योजना के हितग्राहियों के फॉर्म भरवा कर उनसे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री टीला जमालपुरा में भी लाड़ली बहनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान पंचशील नगर और सुनहरी बाग जवाहर चौक पहुँच कर योजना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन के लिए किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर बहनों से संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति व्यापक उत्साह दिखा है। मुख्यमंत्री चौहान अनेक बैठक कर जिलों में योजना के लिए भरवाए जा रहे प्रपत्र के कार्य से लेकर शासकीय अमले और जन-प्रतिनिधियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्मित वातावरण की जानकारी भी प्राप्त कर चुके हैं। इस श्रंखला में मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल नगरीय क्षेत्र में योजना का जायजा लेंगे।

 

 

#Ladli Bahna Yojana

Source : Agency

पाठको की राय