Sunday, October 25th, 2026

मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल में मुख्यमंत्री चौहान करेंगे ऑफर लेटर और स्वीकृति-पत्र वितरित

आईटीआई सभागार, गोविन्दपुरा में 29 मई को होगा कार्यक्रम

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 29 मई को भोपाल में होने वाले मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल में चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर एवं योजनाओं के स्वीकृति-पत्र का वितरण करेंगे।

आईटीआई सभागार, गोविन्दपुरा में सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव होंगे। प्रदेश की तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मती यशोधरा राजे सिंधिया और श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय