Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पुण्य-तिथि पर सरदार पटेल को किया याद

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य-तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने सरदार पटेल के कथन “ शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान कार्य को करने के लिए आवश्यक है“ का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया है - "भारत की 562 रियासतों का विलय कर एक सशक्त, समृद्ध, और तेजस्वी राष्ट्र की नींव रखने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्य-तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि"। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय भागीदारी युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगी। भारत रत्न, लौहपुरुष, श्रद्धेय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के ओजस्वी और प्रखर विचार सदैव हम  भारतवासियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

 

 

#सरदार वल्लभ भाई

Source : Agency

पाठको की राय