Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय नायक शहीद भीमा नायक को किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जनजातीय नायक शहीद भीमा नायक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद भीमा नायक के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि अंग्रेजों का खजाना लूटकर गरीबों में बाँट देने वाले श्रद्धेय भीमा नायक में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। काले पानी का कठोर दण्ड भी मातृ-भूमि की सेवा के उनके प्रण को कमजोर न कर सका। जनजातीय नायक पर प्रदेश और देश को सदैव गर्व रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दस वर्ष तक अंग्रेजों को खून के आँसू रुलाने वाले जनजातीय नायक, माँ भारती के सच्चे सेवक श्रद्धेय भीमा नायक जी के बलिदान दिवस पर चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

 

 

#जनजातीय नायक शहीद भीमा नायक

Source : Agency

पाठको की राय