Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा साइरस मिस्त्री के निधन पर दु:ख व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टाटा संस के पूर्व चेयरमेन श्री साइरस मिस्त्री के सड़क दुर्घटना में निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री मिस्त्री के असामयिक निधन की खबर दुखद है। वह दूरदर्शी व्यक्ति थे और देश के विकास के सच्चे संरक्षकों में से एक थे। उन्होंने कहा कि श्री मिस्त्री का निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने स्व. श्री साइरस मिस्त्री के प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

 

 

#CM Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय