Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री अवनि लखेरा और हर्ष देवरेड्डी को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने फ्रांस के चेटियारो में हुई पैरा शूटिंग विश्व कप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज सुश्री अवनि लखेरा और  हर्ष देवरेड्डी को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री  चौहान ने ट्वीट कर पैरा निशानेबाजी विश्व कप 2022 में आर 4 मिश्रित 10 मीटर एयर रायफल स्टेंडिंग एसएच 2 में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री हर्ष देवरड्डी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि  देवरेड्डी की उपलब्धि पर भारतवासियों को गर्व है। श्री हर्ष की दृढ़ता वास्तव में प्रेरित करने वाली है।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि हमारी लाड़ली भांजी सुश्री अवनि लखेरा ने आर-2, 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत कर स्वर्णिम उपलब्धि से राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है।

 

 

#अवनि लखेरा और

Source : Agency

पाठको की राय