Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने एयर मिसाइल के सफल परीक्षण पर दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्टिकल लॉन्च रेंज शॉर्ट सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों और भारतीय नौसेना को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और हमारे वैज्ञानिकों की योग्यता से देश की सुरक्षा उपकरणों में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण और अनुकरणीय कदम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अत्याधुनिक मिसाइल से भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही भारतीय नौसेना की ताकत में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नया वीएल-एसआरएसएएम सीमा पर विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर कर भारतीय आसमान को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

 

 

#एयर मिसाइल

Source : Agency

पाठको की राय