Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे भारी एलवीएम 3 राकेट लॉन्च करने पर इसरो को बधाई दी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरिक्ष में 36 उपग्रहों के साथ सबसे भारी एलवीएम3 राकेट को लॉन्च कर नया कीर्तिमान बनाने पर इसरो की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत की उड़ान देश के अपरिमित संकल्पों की परिणति है। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा एलवीएम 3 रॉकेट श्रीहरीकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर इसरो और उससे जुड़े वैज्ञानिकों ने एक नया इतिहास रच दिया है।

 

 

#एलवीएम 3 राकेट लॉन्च

Source : Agency

पाठको की राय