Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  भारत के  युवा बैंडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है - "लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। खेल के लिए काफी संभावनाएँ और प्रतिभा रखते हैं। उनकी उपलब्धियों से मेरा दिल खुशी और गर्व से भर उठा है। मैं उनके उज्जवल भविष्य और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।"

 

#CM Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय