मुख्यमंत्री चौहान ने फोटो जर्नलिस्ट मदन सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मदन सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दु:ख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मदन सोनी ने घटनाओं, दुर्घटनाओं, कला और संस्कृति आदि सभी क्षेत्रों में समाचार पत्रों के लिए फोटो कव्हरेज कर विशेष स्थान बनाया। वे अपने कार्य के प्रति सदा सजग, समर्पित और संवदेनशील रहे।
Source : Agency

पाठको की राय