मुख्यमंत्री चौहान ने चंदन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मित्रा ने अपने बौद्धिक और गहन विश्लेषण के आधार पर राजनीति के साथ-साथ मीडिया में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री चौहान ने मित्रा के अवसान पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार के सदस्यों व परिचितों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Source : Agency

पाठको की राय