Saturday, October 24th, 2026

CM चौहान ने फसलों के एम.एस.पी. में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी प्रधानमंत्री हैं। वे किसानों के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गेहूँ, जौ, चना, मसूर, कुसुम के फूल और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

प्रति क्विंटल वृद्धि

  •     गेहूँ - 40 रूपये
  •     चना - 130 रूपये
  •     जौ - 35 रूपये
  •     मसूर - 400 रूपये
  •     सरसों - 400 रूपये
  •     कुसुम के फूल - 114 रूपये

 

#CM Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय