Saturday, October 24th, 2026

सीएम चंपई सोरेन चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- INDIA गठबंधन की पूरे देश में लहर है

रांची
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन इंडिया गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित करने आज धनबाद पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पूरे देश में लहर है।

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगी। कल हुई बीजेपी की रैली और रोड जाम पर सीएम ने कहा कि जिनके पास कोई मुद्दा नहीं हो वह रोड जाम कर भीड़ दिखाने की कोशिश करता है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा झारखंड के सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और धनबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।

 

 

#CM चंपई

Source : Agency

पाठको की राय