Sunday, October 25th, 2026

CM भूपेश बोले- रमन सिंह के रहते बृजमोहन, प्रेमप्रकाश, केदार और सरोज पांडेय की दाल नहीं गलने वाली

रायपुर

छत्तीसगढ़ के सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ के सांसद से कभी नहीं मिले और अब जब चुनाव करीब आ रहे हैं तो मुलाकात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हालत बहुत खराब है। भारतीय जनता पार्टी में जब तक रमन सिंह रहेंगे तब तक बृजमोहन, प्रेमप्रकाश पांडेय, केदार कश्यप और सरोज पांडेय की दाल नहीं गलने वाली।

छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे खत्म हो रहा नक्सलवाद - CM
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में नक्सलवाद खत्म हो चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ही बाकी है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि नक्सलवाद देश में सिमटा है और ये भी बात सही है कि नक्सलवाद का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में ही था लेकिन छत्तीसगढ़ में भी अब सिमट गया है और बहुत कम क्षेत्रों में रह गया है। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे नक्सलवाद खत्म हो रहा है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय