Friday, October 23rd, 2026

सरकारी कर्मचारियों को CM भूपेश बघेल ने दिया तोहफा, डीए में पांच फीसदी बढ़ोतरी का किया ऐलान

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से मिलने वाला महंगाई भत्ता और राहत को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है. राज्य के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों एवं 1 लाख 25 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा. इस वृद्धि के अब राज्य शासन पर कुल वार्षिक व्यय भार 1020 करोड़ रूपए आएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक चर्चा के बाद यह घोषणा की. सीएम बघेल ने चर्चा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया एरियर्स की मांग का परीक्षण कराकर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया.

सीएम बघेल ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की बाकी मांगों का परीक्षण कराने के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू भी उपस्थित थे.

गौरतलब है कि मार्च 2020 से अभी तक वैश्विक महामारी कोविड-19 के व्यापक संक्रमण के कारण पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है, जिससे देश एवं राज्य भी प्रभावित हुए हैं. बीते डेढ़ वर्षों में राजस्व संग्रहण में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने तथा इस आपदा काल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों, किसानों, मजदूरों एवं अन्य प्रभावित वर्गों को आर्थिक सहायता, कोविड-19 के उपचार के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के उन्नयन एवं आवश्यक दवा, सामग्री आपूर्ति सुनिश्चित करने राज्य सरकार द्वारा सीमित संसाधनों से प्राथमिकता पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई. इन सबके कारण राज्य के संसाधनों पर अत्यधिक दबाव रहा है.

छत्तीसगढ़ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 “इंवेस्टगढ़ छत्तीसगढ़” का आयोजन 27 जनवरी 2022 से 01 फरवरी 2022 तक रायपुर में करने की तैयारी की जा रही है. इस आयोजन के जरिए विश्व के प्रमुख निवेशक, ग्लोबल कंपनियां, बिजनेस लीडर्स, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी, स्थानीय उद्योगपति और व्यापारियों के अलावा, निवेशक संगठन, सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटरों, बिजनेस इनोवेटरों, विचारकों और उद्यमियों का महाकुंभ छत्तीसगढ़ में लगेगा. जानकारी के मुताबिक, इनवेस्टमेंट मीट 2022 चार बड़े क्षेत्रों- एग्रीकल्चर, माइनिंग, हैवी इंजीनियरिंग एंड फेब्रिकेशन और ग्रीन एनर्जी- में विकास के अवसरों को प्रस्तुत करने का मौका होगा. इन सभी सेक्टरों का अलग-अलग पैवेलियन होगा, जिनमें इनमें से प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध नेचुरल रिसोर्सेस, यूनिक प्रोसेसेस, सस्टेनेबल रिसोर्सेस, इनोवेटिव वर्किंग मॉडल, वर्क-फोर्स, क्लाइमेटिक एडवांटेज, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सहित बहुत कुछ प्रदर्शित होगा.

 

#CM Bhupesh Baghel

Source : Agency

पाठको की राय