Friday, October 23rd, 2026

CM भूपेश बघेल ने सूरजपुर में वरिष्ठ पत्रकार के घर पहुंचकर पुत्र, पत्नी, मां के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर के प्रवास के दौरान शहर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के घर पहुँच कर उनके बेटे स्वर्गीय नवीन दुबे, पत्नी देवरूपी दुबे एवं मां मानमती दुबे के सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना  प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े भी उपस्थित थे।

 

#CM Bhupesh Baghel

Source : Agency

पाठको की राय