Wednesday, October 21st, 2026

सीएम भूपेश ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली में कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के समर्थन में प्रचार करने के लिए लोरमी के गोड़ खाम्ही पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा ने 3600 करोड़ रुपए के राशन का घोटाला किया।

इस बीच सीएम बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है, बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करती हैं, जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वोट कटवा लोगों से सावधान रहना है। वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो, सीएम बघेल ने यह भी कहा मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है।

 

#Angered by not getting

Source : Agency

पाठको की राय