Tuesday, October 20th, 2026

रायपुर में सीएम बघेल के पिता नंदकुमार की तबीयत ज्यादा खराब


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश  बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत खराब होने के चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में नंदकुमार का बघेल का इलाज जारी है। सीएम बघेल आज पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे, इसके बाद सीएम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाबूजी अस्वस्थ हैं। आगे सीएम बघेल ने लिखा कि नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था, आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा, उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

    बाबूजी अस्वस्थ हैं।
    नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।
    आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा।
    उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2023

दरअसल  प्रदेश में  दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनावी शोर पूरी तरह से शांत हो गया है। इस बीच रायपुर में सीएम  बघेल के पिता की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

#Babuji is unwell

Source : Agency

पाठको की राय