Wednesday, October 21st, 2026

सीएम बघेल ने महतारी बंधन योजना पर कसा तंज, कहा- भाजपा को लोकतंत्र और प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं है

रायपुर.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बालोद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भाजपा सरकार द्वारा भराए जा रहे महतारी बंधन योजना पर तंज करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि 'हमने कर्ज माफी किया हमने आम जनता के लिए काफी कुछ किया बेरोजगारी भत्ता दिए, लेकिन हमने आज तक कभी फॉर्म नहीं भरवाया और भारतीय जनता पार्टी वाले अभी फार्म भरवा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी यहां पर निर्वाचन आयोग की बात को भी नहीं मान रही है, उन्हें लोकतंत्र और प्रजातंत्र पर भी विश्वास नहीं है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहंदीपाट में सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा लगातार कमीशन खोरी का काम करती आई है। अभी भी जो उन्होंने धान के एक मुफ्त राशि देने की बात कही है, उसमें भी कमीशन खोरी का रास्ता पहले ही निकाल लिया है। रमन सिंह की सरकार में मोबाइल से लेकर चप्पल टिफिन और हर सामग्री में भ्रष्टाचार हुआ, जिसको रमन सिंह की सरकार में जनता तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हम जब सीधे किसानों के खाते में पैसा डाल रहे हैं बीच में कोई कमीशन खोरी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं चुनाव हार रहे हैं। उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनकी पार्टी भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि पहले सीट के चुनाव में 19 सीट हम जीत रहे हैं। एक सीट उनका बचा था उसे भी हम जीत रहे हैं मुख्यमंत्री रमन सिंह बौखला गए हैं।

 

#We did development#gave

Source : Agency

पाठको की राय