Tuesday, October 20th, 2026

नई योजनाओं का ऐलान CM और मंत्री नहीं कर सकते, इस राज्य में कैबिनेट ने लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली
अब खुद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री नई योजनाओं का ऐलान नहीं कर सकते हैं। दिलचस्प यह है कि सीएम और मंत्रियों पर यह प्रतिबंध राज्य कैबिनेट ने ही लगाया है। यह दिलचस्प फैसला असम कैबिनेट ने लिया है। गुरुवार को असम सरकार ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत अन्य सभी मंत्रियों पर यह प्रतिबंध लगा दिया कि वो किसी भी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकते है। सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि किसी भी नई योजना के ऐलान के लिए पूर्व अनुमति लेना होगा और यह भी ध्यान रखना होगा कि उसके लिए फंड मौजूद है या नहीं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में किसी भी नये स्कीम के ऐलान नहीं करने का यह फैसला कैबिनेट की मीटिंग भी ली गई और इस बैठक की अध्यक्षता सीएम कर रहे थे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि आधिकारिक दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मंत्री सिर्फ उस स्कीम की जानकारी देंगे जो बजट का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। एक अधिकारी ने बताया, आर्थिक सावधानियों को देखते हुए सीएम और मंत्री कोई भी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकते। ऐलान करने से पहले उन्हें वित्तिय संसाधनों का ख्याल रखना होगा। असम कैबिनेट की बैठक में यह फैसला भी लिया गया है कि सरकारी कार्यक्रमों में मंत्रियों या अधिकारियों को तोहफे देना भी अब प्रतिबंधित रहेगा। सीएम ने कहा है कि कैबिनेट ने राज्य चुनाव आयोग से अपील की है कि वो 10 मार्च से पहले निकाय चुनाव आयोजित करें।

 

 

#CM and minister

Source : Agency

पाठको की राय