Thursday, October 22nd, 2026

चतुर, चालाक...चहल के पास पर्पल कैप बरकरार, टॉप-5 में तीन गेंदबाजों के 11-11 विकेट से मुकाबला रोमांचक

मुंबई
आईपीएल 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए लीग के 31वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप (IPL 2022 Purple cap) में टॉप-5 में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट चटकाने वाले राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टॉप पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।


इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले अब तक के एकमात्र गेंदबाज चहल छह मैचों में 17 विकेट के साथ मजबूती से के साथ टॉप पर कायम हैं। पिछले कुछ समय से पर्पल कैप उन्हीं के पास मौजूद है। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन हैं, जोकि छह मैचों में 12 विकेट लेकर दूसरे पायदान पर मौजूद है।
 
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा 11-11 विकेटों के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं। कुलदीप ने पांच मैचों में ये विकेट चटकाए हैं जबकि आवेश और हसरंगा ने अब तक छह छह मैच खेले हैं। 

 

#चतुर#चालाक...चहल

Source : Agency

पाठको की राय