Wednesday, October 21st, 2026

सफाई कामगार अजय श्रवण निलंबित

भोपाल

आयुक्त नगर निगम भोपाल व्ही.एस. चौधरी कोलसानी ने अजय श्रवण सफाई कामगार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्रवण के विरुद्ध लोकायुक्त कार्यालय द्वारा पॉलीथिन व्यापारी से रिश्वत की मांग करने पर आरोपी बनाया जाकर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद श्रवण को निलंबित करने के निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है।

 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय