Tuesday, October 20th, 2026

कानपुर में इटली के स्पेशल ब्रश से होगी मेट्रो ट्रेनों की सफाई, यूपीएमआरसी कोचों की सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भी करेगा 

कानपुर
इटली के स्पेशल ब्रश से कानपुर में मेट्रो ट्रेनों की सफाई होगी। बहुत जल्द ये ब्रश यहां पहुंच जाएंगे। हर रात सफर के बाद जैसे ही मेट्रो वापस होगी तो चलते वक्त ही कोचों की सफाई हो जाएगी। खास बात यह है कि इटली से जो ब्रश मंगाए जा रहे हैं उन्हीं ब्रशों से बुलेट ट्रेन की भी सफाई हुआ करती है। यहां भी उसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहली बार ट्विन पिलर कैप का इस्तेमाल करके यहां वॉशिंग प्लांट बनाया गया है। इसके अलावा डिपो पहुंचने से पहले हर रात एक-एक कोच की सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भी जाएगी।   

ब्रशों की क्या है खासियत
इटली के ब्रशों की लाइफ ज्यादा होती है। ये बहुत सॉफ्ट होते हैं। यह पानी के शॉवर के साथ-साथ गोलाई में घूमते जाएंगे। जब ट्रेन वॉशिंग प्लांट से होकर गुजरेगी तो उसकी रफ्तार 3 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सारा सिस्टम ऑटोमैटिक होगा। सफाई में 5 मिनट लगेंगे। दोनों साइड तीन-तीन ब्रश शॉवर के साथ घूमते रहेंगे। 

दोबारा हो सकेगा पानी का इस्तेमाल
धुलाई में इस्तेमाल पानी का फिर से इस्तेमाल हो सकेगा। डिपो में दो ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए गए हैं। वाशिंग प्लांट में ट्रेनों की मरम्मत आदि से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को रीसाइकल करने के लिए 70 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का ईटीपी लगाया गया है। वॉशरूम और फ्लोर की सफाई से निकलने वाले पानी को रीसाइकिल करने के लिए 10 हजार लीटर रोजाना की क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार किया गया है। कहीं भी पानी की बर्बादी नहीं होगी।
 

 

#Cleaning of metro trains

Source : Agency

पाठको की राय