नेहरू युवा केंद्र सतना द्वारा मनाया गया क्लीन इंडिया 2.0 अभियान
अमरपाटन
नेहरू युवा केंद्र सतना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी वीर दीप कौर एवं लेखापाल महेश द्विवेदी के तत्वाधान में अमरपाटन ब्लाॅक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित शर्मा द्वारा अमरपाटन स्टेडियम में चौरसिया फिजिकल एकेडमी के कोच रजनीश चौरसिया के सहयोग से स्वच्छ भारत 2.0 के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम करवाया गया। एवं सभी को स्वच्छ रहने के लिए जागरूक किया गया। इसमें युवा मंडल के सदस्य शिवांशु द्विवेदी, सचिन यादव, विकास वर्मा, पंकज सिंह, शिवशंकर सिंह, सोमदत्त उपाध्याय, अकांशु दहिया, अभिषेक निगम अमरपाटन, राजकुमार साहू, सूरज पटेल, सूर्यभान पटेल ने सहयोग प्रदान किया।

पाठको की राय