Friday, October 23rd, 2026

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित होने वाली खबर फेक

रायपुर
सोशल मीडिया साइड में कुछ भी वायरल हो जाता है और लोग उसे सच मानने भी लग जाते हैं, लेकिन जब बाद में पता चलता है यह फेक हैं तब उन्हें अफसोस होता है। इसी तरह का आज एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाले 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर दी गई। इस संबंध खुद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वीके गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अब किसी ने सोशल मीडिया में सीजी बोर्ड कक्षा की 12वीं  की शनिवार को उनके हस्ताक्षर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित होने का एक आॅर्डर वायरल कर दिया जो यह पूरी तरह से गलत (फेक) है। जिसने भी इस आदेश को जारी हैं उसका पता लगाने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कानूनी की जाएगी।

 

#खबर फेक

Source : Agency

पाठको की राय