Monday, October 26th, 2026

कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को

भोपाल

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) परीक्षा और हाईस्कूल (अंध, मूक बधिर श्रेणी) के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावकों के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है। विद्यार्थी और अभिभावक एमपी बोर्ड के पोर्टल https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in और www.mpresults.nic.in, जागरण प्रकाशन की वेबसाइट www.jagranjosh.com  इंडिया टुडे ग्रुप की वेबसाइट  https://www.aajtak.in और https://www.indiatoday.in, नेटवर्क 18 की वेबसाइट  www.news18.com और www.hindi.news18.com  और एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स की वेबसाइट www.livehindustan.com  पर परीक्षा परिणाम देखें।

मोबाइल एप पर देखे परीक्षा परिणाम

सभी विद्यार्थी MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर 'Know Your Result' का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

 

#माध्यमिक शिक्षा मंडल

Source : Agency

पाठको की राय