Saturday, October 24th, 2026

नालन्दा में बच्चों के झगड़े में दो समूहों में झड़प, जमकर चले ईंट और रोड़े, पुलिस छावनी में तब्दील

नालन्दा.

नालन्दा में दो समूह के बीच झड़प हुई, जिसमें जमकर चले ईट और रोड़े बरसाए गये। इस दौरान फायरिंग भी किये गये। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया।घटना नगर थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले की है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों तरफ के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया। सोमवार को फिर से इसी विवाद में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में रोड़ेबाजी होने लगी। एक दूसरे के घरों और दुकानों पर ईंट पत्थर बरसाए जाने लगे।  उपद्रवियों के द्वारा गली में लगी स्ट्रीट लाईट तोड़ दी गई।वहीं बिजली का तार टूटने से मोहल्ले में अंधेरा हो गया। झगड़े की सूचना पाते ही नगर थाना समेत कई थानों की पुलिस के साथ एसडीओ,डीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। प्रशासन ने झाड़ू लगवाकर गली से रोड़े हटवाया।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी
घटना के संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में दो समूह में रोड़ेबाजी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी है। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द उन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जायेगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

#Bricks-stones fiercely#clash groups#Nalanda

Source : Agency

पाठको की राय