Friday, October 23rd, 2026

होली पार्टी के दौरान दो चचेरे भाइयों के बीच झड़प; गोली मारकर आरोपी फरार

पलामू.

झारखंड के पलामू जिले में होली पार्टी के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की रात को चैनपुर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के पास कल्याणपुर गांव की है। परिवार ने मंगलवार की रात को होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान ही दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए।

दोनों भाइयों की पहचान अजय चौधरी और मनोज चौधरी के तौर पर की गई है। मेदिनीनगर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा, "अजय ने मनोज पर कैची से हमला किया और फिर बंदूक निकालकर उस पर दो बार गोली चला दी। मनोज को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।" इस घटना के बाद से ही अजय लापता है। मनोज की पृष्ठभूमि आपराधिक थी और वह सड़क किनारे डकैती समेत आठ मामलों में वॉन्टेड था।

 

#cousin shoot

Source : Agency

पाठको की राय