नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से दावे और बयानबाजी की जा रही है, 4 जून को कइयों को मिर्गी आएगी
पटना
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है और चार जून को नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। इस बीच नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से दावे और बयानबाजी की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उन्हीं के स्टाइल में जवाब देते हुए पलटवार किया है। मंगलवार को मांझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव इन दिनों ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। अपनी सभाओं के दौरान तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं। कुछ दिन पहले एक उन्होंने कहा था कि "माहौल है एकदम टनाटन टनाटन टनाटन, एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट फटाफट फटाफट, महिलाओं को एक लाख मिलेगा खटाखट खटाखट खटाखट, बीजेपी हो गई सफाचट सफाचट सफाचट, इंडिया गठबंधन पर वोट पड़ रहा ठकाठक ठकाठक। बता दें कि सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर एक जून मतदान होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल है।
#many will get epilepsy on June 4.

पाठको की राय