Friday, October 23rd, 2026

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के लिए शहर के स्कूल का किया गया चयन

जगदलपुर
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के तर्ज पर उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं। जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कालोनी को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु चयनित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा बेहतर शिक्षण व्यवस्था के तहत चयनित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कालोनी जगदलपुर में कक्षाओं में प्रवेश हेतु कोई निर्धारित सीट-सीमा तय नहीं की गई है।

वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या यथावत रहेगी। साथ ही संस्था के शिक्षक-शिक्षकाओं के द्वारा सहमति-अहसमति देने पर छत्तीसगढ़ शासन प्रतिनियुक्ति नियम के अधीन प्रतिनियुक्ति दी जाएगी एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति भत्ता की भी पात्रता होगी। साथी ही शिक्षकों की नियुक्ति छत्तीसगढ शासन के नियमों के अधीन किये जाने के कारण वरिष्ठता, पदोन्नति, क्रमोन्नति आदि प्रभावित नहीं होंगे एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस आने का प्रावधान रहेगा।

 

#School

Source : Agency

पाठको की राय