Tuesday, October 20th, 2026

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

36.57 लाख की राशि से वार्ड 31 में होंगे नाली और सड़क निर्माण

अधिकारीयों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 31 लाला लाजपत राय नगर के सरजू बगीचा में 36.57 लाख रुपये की राशि से बनने वाली सड़क और नाली निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम में जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, दुर्गा कंवर, सोमशेखर विश्वकर्मा, पार्षद शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, सतीश मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रणब वर्मा, रवि ठाकुर, राजू अवस्थी, संदीप बाजपाई, सुधीर सोनी, सुमन अवस्थी, बबलू यादव, नमिता मिश्रा, शाश्वत तिवारी, अमृत गुप्ता, अंकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय