Monday, October 26th, 2026

नगर की सेवा में तत्पर हैं नगर परिषद की अध्यक्ष

बरगवां

बरगवां अमलाई नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता पूरे नगर परिषद की सेवा के लिए तत्पर हैं। अभी कुछ दिन पूर्व अनेक वार्ड में कायाकल्प योजना के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछाया गया और अब  2 कचरा गाड़ी भी नगर परिषद क्षेत्र से गंदगी सफाई हेतु शासन से प्रदाय की गई है। कचरा गाड़ी के ना होने से क्षेत्र में गंदगी व्याप्त रहती थी और अब ऐसी समस्या से नगर की जनता को छुटकारा मिल सकेगा साथ ही अध्यक्ष ने कहा बरगामा नगर परिषद की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है और मैं उनके लिए तत्पर हूं मेरे कार्यकाल तक जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी मैं उनके लिए सदा ही साथ में खड़ी रहूंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय