Tuesday, October 20th, 2026

12 हजार की रिश्वत लेते हुए नगर परिषद सीएमओ और स्टोर कीपर धराया

खरगोन
 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone) में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने भीकनगांव नगर परिषद सीएमओ और एआरआई को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोप है कि सीएमओ (CMO) और एआरआई (ARI) ने 2.50 लाख रुपए के भंगार नीलामी में विक्रेता से रिश्वत की मांग की थी। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त की टीम ने की है।


मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले के भीकनगांव नगर परिषद  मनोज गंगराड़े और सहायक राजस्व निरीक्षक नीरज रावत  ने फरियादी शब्बीर खिलजी से 2.50 लाख रुपए के भंगार नीलामी में 30 हजार कमीशन की मांग की है फरियादी ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त (Indore Lokayukt Team) से की थी, जिसके बाद जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर फरियादी को किश्त के 12 हजार रुपए लेकर दोनों अधिकारियों के पास भेजा, जैसे ही की प्रभारी सीएमओ  और राजस्व शाखा ने रिश्वत (Bribe) के पैसे लिए वैसे ही टीम ने उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया।अचानक लोकायुक्त को सामने देख दोनों अधिकारी घबरा गए, वही परिषद में हड़कंप मच गया है।फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

#लोकायुक्त टीम

Source : Agency

पाठको की राय