Saturday, October 24th, 2026

E Municipal Portal-2 से नागरिकों को 24 सुविधाओं का लाभ मिलेगा

भोपाल

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधाओं में और इजाफा होंने जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग दो सौ करोड़ रुपए खर्च कर ई नगर पालिका पोर्टल 2 शुरु करेगा जिसमें नागरिकों को 24 तरह की नागरिक सुविधाओं का लाभ मोबाइल एप के जरिए मिल सकेगा। इससे नगरीय निकायों से जुड़े काम अब और आसान हो सकेंगे।

वहीं आयुक्त भू अभिलेख और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालयों को अब एक किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर गुरुवार को कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई।  कैबिनेट बैठक में आयुक्त भू अभिलेख कार्यालय और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय  और उनके अधीनस्थ कार्यालयों के एकीकरण और पुनर्गठन किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। ई नगर पालिका पोर्टल-2 के जरिए मोबाइल एप, वाट्सएप आधारित सुविधाएं शुरु की जाएंगी। आमजन 24 तरह की नागरिक सुविधाओं का लाभ इस पोर्टल से  मोबाइल एप के जरिए उठा सकेगा। इसमें टैक्स जमा करने से लेकर सफाई, सीवरेज और अन्य सेवाओं को लेकर शिकायत भी की जा सकेगी।

 

#E Municipal Portal-2

Source : Agency

पाठको की राय